shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में खुल गया चाय कॉलिंग कैफेटेरिया:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के भांगा पांचिल इलाके में चाय कॉलिंग नामक एक कैफेटेरिया का उद्घाटन हुआ अभिषेक बगड़िया द्वारा इस कैफेटेरिया को खोला गया है इस मौके पर यहां सीताराम बगड़िया द्वारा फीता काटकर कैफेटेरिया का उद्घाटन किया गया कार्यक्रम के दौरान आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम प्रकाश बगड़िया सचिव शंभू नाथ झा अभिषेक बगड़िया की पत्नी प्रतिज्ञा बगड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । इस संदर्भ में अभिषेक बगड़िया ने कहा की आसनसोल में एक पारिवारिक माहौल में लोगों को चाय का मजा देने के लिए इस कैफेटेरिया को खोला गया है यहां बहुत कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता संपन्न चाय परोसी जाएगी इसके अलावा विभिन्न प्रकार के नाश्ते भी यहां पर उपलब्ध हैं सुबह 8:30 बजे से रात 9:30 बजे तक कैफेटेरिया खुला रहेगा उन्होंने कहा कि उनका मकसद आसनसोल के लोगों को सुलभ मूल्य पर अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए एक जगह उपलब्ध कराना था इसी सोच का मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस कैफेटेरिया का उद्घाटन किया उन्होंने आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए शहर के लोगों से आग्रह किया कि वह चाय कॉलिंग में आए और अपने परिवार के साथ समय बिताए वही आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि वह आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम प्रकाश बगड़िया और अभिषेक बगड़िया को बधाई देते हैं कि त्योहारों के मौसम से ठीक पहले उन्होंने इस तरह के एक कैफेटेरिया का उद्घाटन किया इससे साबित होता है कि आसनसोल विकास के पथ पर अग्रसर है क्योंकि अमूमन इस तरह के कैफेटेरिया बड़े शहरों में देखे जाते हैं जहां पर लोग अपने परिवार या अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए आते हैं उन्होंने कहा कि आज रास्ते के किनारे चाय की दुकानों में भी 5 रुपए से कम में चाय नहीं मिलती वहीं अगर चाय कॉलिंग जैसे कैफेटेरिया में सिर्फ 12 रुपए से चाय की शुरुआत होती है तो इससे बढ़िया और क्या हो सकता है एक पारिवारिक माहौल में बैठकर चाय की चुस्की लेने से आनंददायक और क्या हो सकता है उन्होंने आशा जताई कि आने वाले त्योहारों के मौसम में आसनसोलवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां पर आएंगे वहीं आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम प्रकाश बगड़िया ने कहा के इस कैफेटेरिया में 40 प्रकार की चाय उपलब्ध रहेगी जिससे कि इस शहर के लोगों को चाय पीने का एक अनोखा अनुभव प्राप्त होगा इसके साथ इस कैफेटेरिया में किटी पार्टी या अन्य किसी उपलक्ष पर लोग आकर बैठ सकते हैं और एक बढ़िया समय व्यतीत कर सकते हैं उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह चाय कॉलिंग में आए और सिर्फ चाय ही नहीं बढ़िया समय बिताने का भी अनुभव प्राप्त करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page