पश्चिम बर्धमान जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष हैदर मंडल को मिला दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद:
1 min read
देवघर :राष्ट्रीय जनता दल के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष हैदर मंडल को दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। दरअसल लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ देवघर में बाबा धाम में जल अर्पित करने आए थे। इस मौके पर हैदर मंडल ने देवघर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया । पूरे सम्मान के साथ हैदर मंडल के नेतृत्व मे लालू प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी राबड़ी देवी को देवघर गेस्ट हाउस ले जाया गया इस मौके पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने हैदर मंडल के साथ लंबी बातचीत की और पश्चिम वर्दमान जिले में किस प्रकार से राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को और मजबूती प्रदान की जाए जिससे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल पश्चिम वर्दमान जिले में एक ताकत के रूप में उभर सके इसके लिए गुरु मंत्र भी दिया। लालू प्रसाद यादव तथा राबड़ी देवी ने हैदर मंडल को पश्चिम बर्धमान जिले में संगठन को और मजबूत करने पर सबसे ज्यादा जोर देने का निर्देश दिया । लालू प्रसाद यादव तथा राबड़ी देवी रात में देवघर गेस्ट हाउस में ही ठहरे और अगले दिन हैदर मंडल की अगुवाई में बाबा धाम पहुंचे जहां उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया इस मौके पर झारखंड के राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष सुरेश पासवान संजय यादव भोला यादव आदि राष्ट्रीय जनता दल नेता भी मौजूद थे












