आसनसोल के शीतला इलाके में आज मलय घटक द्वारा एक वृद्धाश्रम के बाउंड्री वॉल के कार्य का शिलान्यास किया गया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के शीतला इलाके में आज एक वृद्ध आश्रम के बाउंड्री वॉल के कार्य का शिलान्यास किया गया आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक ने इसका शिलान्यास किया इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि श्री मां प्रतिबंधी कल्याण केंद्र द्वारा इस वृद्ध आश्रम को बनाया जाएगा आज उस वृद्ध आश्रम के बाउंड्री वॉल के कार्य का शिलान्यास किया गया उन्होंने कहा कि आसनसोल में सब कुछ था लेकिन एक वृद्ध आश्रम की कमी थी आज उस कमी को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया मलय घटक ने कहा कि श्रीमा प्रतिबंधी कल्याण केंद्र द्वारा इस वृद्ध आश्रम को बनाया जा रहा है और यह पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा वृद्ध आश्रम होगा












