सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा टाटा पावर द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के मकसद से आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा टाटा पावर की तरफ से संयुक्त रूप से एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लोगों को सौर ऊर्जा के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के फायदों के बारे में बताया गया। इस बारे मे पत्रकारों से बात करते हुए आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिन राय ने कहा कि बंगाल मे अभी भी सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को उस हद तक नही किया जा रहा है जो दक्षिण भारत या गुजरात में होता है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए लाभप्रद तो है ही इसके साथ ही किफायती भी है । सचिन राय ने कहा कि अगर पारंपरिक ऊर्जा का खर्च 1 यूनिट में 8 रुपए होता है तो सौर ऊर्जा की लागत दो रुपए से भी कम होती है । उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा न सिर्फ व्यवसायिक क्षेत्र बल्कि रिहायशी इलाकों में भी इस्तेमाल की जा सकती है। उन्होंने सौर ऊर्जा के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल को लेकर व्यापारियों के साथ आम जनता को भी आगे आने का आग्रह किया । सचिन राय ने बताया कि आसनसोल दुर्गापुर के विभिन्न हिस्सों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इसको और बढ़ाने की जरूरत है












