राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में आज टीएमसी की तरफ से एक सांगठनिक बैठक हुई इस बैठक में पश्चिम वर्दमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती सहित इस जिले के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे इस संदर्भ में नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी आला कमान के निर्देशानुसार हर महीने जिला स्तर पर बैठक की जा रही है इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किस तरह से इस जिले में पार्टी को और मजबूती प्रदान की जा सकती है उस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि आज की बैठक में इस जिले के सभी बड़े नेता उपस्थित थे एकमात्र प्रदीप मजूमदार अपने किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की वजह से नहीं आ पाए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि आज की बैठक में पश्चिम बर्दवान जिले के हर ब्लॉक से पदाधिकारीगण उपस्थित हुए थे केवल रानीगंज रुरल से पदाधिकारी नहीं आ सके वही इस बैठक के मद्देनजर आगामी समय में पश्चिम वर्दमान जिले में संगठन के बदलाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सांगठनिक विषय है और फिलहाल पार्टी का मुख्य ध्यान 2024 में देश में परिवर्तन लाने पर है क्योंकि अभी देश में एक अलिखित आपातकाल चल रहा है और जी-20 सम्मेलन के नाम पर शोशेबाजी हो रही है












