रतिबाटी और तिराट के लोग खुद ही नदी की साफ-सफाई को मजबूर:
1 min read
रानीगंज :रानीगंज विधानसभा के रतीबाटी और तिराट ग्राम पंचायत के बीच का क्षेत्र क्वार्डी गांव में दामोदर और नूनी नदियों का संगम होता है। पिछले दो दिनों की बारिश की वजह से नदी उफान पर है जिससे गांव के लोग बुरी तरह भयभीत हैं। लोगों के डर का यह आलम है कि अब यह लोग खुद ही नदी की सफाई शुरू कर रहे हैं। नदी किनारे प्लास्टिक और थर्मोकपल समेत कई चीजें तैर हैं । यहां तक कि नदी की तलहटी में भी तमाम गंदगी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों की बारिश से यहां नदी उफान पर है जिससे उनके मन में डर समा गया है। यही वजह है कि गांव के लोगों द्वारा ही नदी की सफाई की जा रही है । गांव के लोग यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नदी किनारे के गांवों में बाढ़ न आये । निवासियों का कहना है कि इस मामले में पंचायत को बार-बार सूचित किया गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए आज उन्हें खुद ही नदी की सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. ताकि नदी किनारे के गांवों में कोई हादसा न हो












