आसनसोल आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड में नदी में डूबकर एक युवक की हुई मौत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत मौजूरी दिनेश पल्ली के रहने भुवन बाउरी नामक एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। इस संदर्भ मे 15 नंबर वार्ड पार्षद श्याम सोरेन ने बताया कि भुवन बाउरी नामक करीब 30 वर्षीय एक युवक नदी में डूबकर मर गया। वह अपने कुछ दोस्तो के साथ नहाने गया था किन्ही कारणों से वह डूब गया जिसके बाद उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और उनकी निगरानी में शव को बाहर निकाला गया और पोस्ट मार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया। पार्षद ने बताया कि इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है।












