आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:
1 min read
आसनसोल :चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर यहां स्कूल के विद्यार्थियों के साथ साथ स्कूल के शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। यहां बहुत धूमधाम कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों ने कृष्ण राधा के वेश में मनमोहक प्रस्तुति दी जिन्हे देखकर लोग प्रफुल्लित हो गए। इस कार्यक्रम के दौरान आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के संस्थापक सचिन राय स्कूल के प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल सहित स्कूल के तमाम विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।












