आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एक टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा:
1 min read
आसनसोल पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त की एक टीम ने आसनसोल के विभिन्न मंडपों का दौरा किया। इस टीम का नेतृत्व डीसी ट्रैफिक आनंद रॉय, डीसी सेंट्रल डॉ. एसएस कुलदीप कई एसीपी और साउथ थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने किया । इन अधिकारियों ने धेमोमेन कोलियरी कोर्ट मोड़ अपकार गार्डन पुजा पंडालों का जायजा लिया। पिछले साल ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था इस साल इस तरह की कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो इसको सुनिश्चित करने के एक पुलिस द्वारा पहले से ही पुजा कमिटियों से बात की जा रही है












