shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने रेलपार इलाके में चलाया जागरूकता अभियान:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा द्वारा आज ओके रोड इलाके में एक जागरूकता अभियान चलाया गया इसके जरिए उन्होंने यहां के दुकानदारों को अपनी दुकानों को सड़कों तक ना लाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के जरिए सड़कों पर अतिक्रमण कर लेते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी असुविधा होती है उन्होंने दुकानदारों को इस तरह से अतिक्रमण करने से बचने की सलाह दी उन्होंने बताया कि आज वह इन दुकानदारों को यह बताने आए हैं कि इस तरह से अतिक्रमण करना अनुचित है लेकिन कल को जब आसनसोल नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी तो कई दुकानदारों को नुकसान हो सकता है उस नुकसान से बचने का सबसे बढ़िया तरीका यही है कि यहां के दुकानदार अतिक्रमण न करें इसके साथ ही उन्होंने मीट बेचने वाले दुकानदारों को खुले में मीट न बेचने की सलाह दी उन्होंने कहा कि इस रास्ते से कई बड़े-बड़े अधिकारी अफसर गुजरते हैं उनके सामने अगर इस तरह से खुले में मीट बेचा जाएगा तो वह काफी अशोभनीय है इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी ऐतराज जताया कि ओके रोड सहित रेल पार के विभिन्न इलाकों में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है यहां के युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं इस विषय पर भी उन्होंने अपना ऐतराज जताया और कहा कि रेल पार इलाके से कई बड़े-बड़े अधिकारी निकले हैं लेकिन आज का युवा खुद को नशे का आदी बना रहा है इससे बचने की आवश्यकता है और इसका एकमात्र उपाय यह है कि जो नशे का कारोबार करते हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और यहां का युवा शिक्षा में खुद को नियोजित करें इसके अलावा पार्षद ने जिस एक और विषय के बारे में लोगों को जागरूक किया वह थी लॉटरी की बिक्री उन्होंने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि आज लोग अपनी किस्मत बदलने के लिए तदबीर से ज्यादा तकदीर पर भरोसा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर अपनी जिंदगी को बदलना है तो अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए ना की लॉटरी पर लॉटरी की वजह से कई घर बर्बाद हो चुके हैं उन्होंने लोगों से लॉटरी की लत से बचने का अनुरोध किया पार्षद ने सभी से अनुरोध किया कि इस इलाके के विकास के लिए सभी को तत्पर होना होगा सभी को एकजुट होकर काम करना होगा तब कहीं जाकर इस इलाके का विकास संभव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page