आइसीएससी ने धूम धाम से मनाया शिक्षक दिवस:
1 min read

आसनसोल :इंडो यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (आईसीएससी) के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने बताया कि आईसीएससी ने एफके ग्रुप के साथ मिल कर बहुत ही धूम धाम से शिक्षक दिवस मनाया जहां पर बड़ी संख्या शिक्षक शामिल हुए और सभी शिक्षकों को फूल, उपहार और शॉल दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही वहाँ पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इस मौके पर शिक्षक दिवस का केक भी काटा गया और वहां पर मोजूद सभी बच्चों को चॉकलेट, केक और खाने के पैकेट बांटे गए।
इंडोयूजी इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (आईसीएससी) और एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने बताया कि हर इंसान की जिंदगी में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है जिसे पूरी जिंदगी कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हर इंसान जिंदगी में जो कामयाब होता है उसमें मां बाप के बाद शिक्षक को ही इसका श्रेय जाता है। इंसान सिर्फ एक मिट्टी है और हमें किसी भी रूप में ढालने का काम कुम्हार के रुप में शिक्षक ही करते हैं। जीवन में एक शिक्षक के बिना हर एक लोग की जिंदगी अधूरी रहती है।
हम सभी का जिंदगी का सब से जरूरी कर्तव्य है के हम लोग सारी जिंदगी एक शिक्षक का मान सम्मान करें और उन्हें हर खुशी दें और अपनी उपलब्धियों से उनको गर्व का मौका दे। उन्होंने अपने शिक्षकों को जिंदगी की हर कामयाबी और खुशी में शामिल रखने की सलाह दी












