जमुड़िया के सड़कों को लेकर अग्निमित्रा पाल और नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती में जुबानी जंग:
1 min read
आसनसोल/ जमुड़िया :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कल जमुरिया के सड़कों की बदहाली को लेकर तृणमूल कांग्रेस परिचालित प्रशासन पर तीव्र कटाक्ष किया था उन्होंने कहा था कि जमुरिया में विधायक से लेकर बोरो चेयरमैन पार्षद सभी टीएमसी के हैं यहां तक की आसनसोल के सांसद भी टीएमसी के हैं लेकिन जमुरिया में सड़कों की हालत खस्ता हाल है उन्होंने कहा कि 10 दिनों के अंदर अगर सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो भाजपा की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए मछली लेकर विरोध प्रदर्शन किया था उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है और सड़कों के गड्ढे में इतना ज्यादा पानी भर गया है कि वहां पर मछली पालन किया जा सकता है उन्होंने कहा कि सड़कों के गढ्ढों से दो मछलियां उनको मिली भी एक का नाम हरे राम सिंह दूसरे का नाम शत्रुघ्न सिन्हा था इसके जवाब में पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के विधायक यह सब नौटंकी ना करें अगर उनको मछली ढूंढना ही है तो वह उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र जाएं वहां पर बड़ी-बड़ी मछलियां मिल जाएगी उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में वैसे भी सड़कों की हालत थोड़ी खराब हो जाती है और रही बात संसद या विधायक होने की तो वह जिस विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं वहां वह कितनी बार जाती है या कितने दिनों तक रहती हैं यह वहां के लोगों से पूछने पर पता चल जाएगा वहां के लोगों को रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट हो या अन्य कोई काम वह आसनसोल के सांसद से करवाना पड़ता है क्योंकि विधायक होते हुए भी वह अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं रहती हैं जबकि आसनसोल के सांसद हर 15 दिनों में आसनसोल आते हैं टीएमसी को गर्व है कि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल के सांसद हैं












