तृणमूल छात्र परिषद के 25वें स्थापना दिवस पर आसनसोल से संगठन के कार्यकर्ता हुए कोलकाता के लिए रवाना:
1 min read
आसनसोल :पूरे प्रदेश के साथ-साथ आज पश्चिम वर्तमान जिले से भी तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद कार्यकर्ता और समर्थक कोलकाता के लिए रवाना हुए आपको बता दें कि आज यानी 28 अगस्त तृणमूल छात्र परिषद का स्थापना दिवस है इस साल तृणमूल छात्र परिषद अपना 25 वां स्थापना दिवस मना रहा है इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले के तृणमूल छात्र परिषद कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है आज सुबह से ही पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न इलाकों से संगठन के कार्यकर्ता और समर्थक आसनसोल रेलवे स्टेशन में आए और वह ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हुए रवानगी से पहले तृणमूल छात्र परिषद नेता शिलादित्य राय ने हमारे संवाददाता को बताया कि आज तृणमूल छात्र परिषद का 25 वां स्थापना दिवस है इसे लेकर पूरे जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है आज वह सभी कोलकाता के लिए रवाना हो रहे हैं जहां ममता बनर्जी छात्रों को संबोधित करेंगी और आने वाले समय में वह किस तरह से कार्य करेंगे इसकी दिशा निर्देश देंगी












