आसनसोल में डेंगु पर नकेल कसने के लिए पुर्व मेयर जीतेन्द्र तिवारी ने दिए कुछ सुझाव:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में बढ़ते डेंगू के खतरे को लेकर आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने ट्वीट के माध्यम से एक वीडियो जारी किया है इस वीडियो के जरिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम प्रशासन से यह अनुरोध किया है कि डेंगू के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अभी से कार्रवाई शुरू करें उन्होंने कहा कि तकरीबन ढाई महीने पहले ही उन्होंने बरसात के मौसम में डेंगू के खतरे को लेकर आसनसोल नगर निगम प्रशासन को चेताया था लेकिन तब आसनसोल नगर निगम ने उनकी बातों पर गौर नहीं किया और अभी हालत है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और आसनसोल जिला अस्पताल में तकरीबन डेढ़ सौ मरीज डेंगू से लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी भी देर नहीं हुई है अगर आसनसोल नगर निगम चाहे तो अभी भी डेंगू के इस बढ़ते खतरे पर काबू पाया जा सकता है इसके लिए अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर में निशुल्क डेंगू की जांच की मशीन लगाई जानी चाहिए उन्होंने कहा कि इसके लिए फंड भी है जरूरत है तो बस नगर निगम में प्रशासन के आला पदाधिकारीयों की मंशा की जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वह जानते हैं कि आसनसोल नगर निगम में बैठे पदाधिकारी उनकी बातों को तवज्जो नहीं देना चाहते लेकिन यहां पर बात राजनीति की नहीं बात आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोगों की हो रही है उनके सुरक्षा की हो रही है इसलिए वह आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयों से अनुरोध करते हैं कि हेल्थ सेंटर में डेंगू के निशुल्क जांच की जाए इसके साथ ही उन्होंने सेनिटेशन विभाग में काम कर रहे कर्मियों और उनके परिजनों को भी डेंगू से बचने के लिए ज्यादा तत्पर होने की अपील की उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को जिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है डेंगू का सबसे ज्यादा खतरा इनको और उनके परिवार को है ऐसे में उनके लिए निशुल्क डेंगू जांच की सबसे ज्यादा जरूरत है












