shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ओके रोड मार्ग पर चलने वाले आटो चालकों ने की बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा से मुलाकात, टोटो चालकों द्वारा उनके यात्रियों को उठाने को लेकर की शिकायत:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के सामने से ओके रोड मार्ग पर ऑटो चलाने वाले कुछ ऑटो चालकों ने बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा से मुलाकात की इनकी शिकायत थी कि आसनसोल नगर निगम गेट के सामने कुछ टोटो चालक खड़े रहते हैं और ओके रोड के यात्रियों को भी अपने टोटो में बिठा लेते हैं जिससे उनके व्यवसाय पर काफी बुरा असर पड़ रहा है इन ऑटो चालकों की मांग थी कि इन टोटो चालकों के लिए रूट तय किया जाए और यह टोटो चालक ओके रोड के यात्रियों को अपने टोटो में न बिठाएं क्योंकि वह रूट इन ऑटो चालकों को दिया हुआ है इसके साथ ही टोटो चालकों के उस तरह से सड़क को छेंक कर खड़े रहने से स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी भारी और असुविधा होती है कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है इसके लिए उन्होंने आज उत्पल सिन्हा से मुलाकात की और इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया उत्पल सिन्हा ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आसनसोल शहर में टोटो की संख्या काफी ज्यादा हो गई है जिससे शहर पर एक दबाव पड़ रहा है लेकिन प्रशासन नहीं चाहता कि किसी भी बेरोजगार के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़े इसलिए एक ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है कि आसनसोल में टोटो की वजह से जाम भी ना लगे और इन टोटो चालकों का रोजगार भी बंद ना हो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम गेट के सामने जाम की स्थिति से निपटने के लिए सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 तक आसनसोल नगर निगम गेट के सामने किसी भी टोटो या ऑटो को खड़ा होने नहीं दिया जाएगा वहीं टोटो के रूट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में आरटीओ दफ्तर से संपर्क किया गया है और कुछ रूट के अनुमोदन का अनुरोध किया गया है जैसे ही आरटीओ द्वारा टोटो के लिए रुट का अनुमोदन मिल जाता है टोटो को उन रूटों पर चलने को कहा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page