shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने रमापति बालिका विद्यालय में किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत एन एस रोड इलाके में स्थित रमापति बालिका विद्यालय में महिलाओं के लिए एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई शुरुआत में यहां पांच सिलाई मशीनें लगाई गई हैं इस बारे में जानकारी देते हुए रमापति ट्रस्ट से जुड़े विनोद गुप्ता ने बताया की इस विद्यालय में आज से महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई यहां पर शुरुआत में पांच सिलाई मशीन रखी गई है यहां पर कोई महिला अगर चाहे तो सिलाई सीख सकती है या फिर यहां आकर सिलाई करके रोजगार भी कर सकती है उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क होगी और अगर कोई किसी से पैसा लेता है तो वह उनसे संपर्क करें विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और इस वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी हमेशा से ही कुछ सकारात्मक करने की बात करते आए हैं और आज इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई उन्होंने कहा कि अमरनाथ चटर्जी ने आश्वस्त किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो पांच और सिलाई मशीनों का प्रबंध कर दिया जाएगा इसका मकसद महिलाओं का सशक्तिकरण करना है ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके वही इस बारे में अमरनाथ चटर्जी ने कहा के राज्य सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण पर बहुत ज्यादा जोर दे रही है खास करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जा रही है और इस विद्यालय में इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत से इस दिशा में इस कार्य को और बल मिलेगा उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से विनोद गुप्ता को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस रमापति बालिका विद्यालय में इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को खोलने पर सहमति जताई उन्होंने कहा कि आगे भी अगर जरूरत पड़ी तो इसको और बढ़ाया जाएगा इस मौके पर यहां महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान रवि चटर्जी सहित इस वार्ड के तमाम बाशिंदे उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page