रविंद्र भवन में हुई पुलिस कर्मियों की सभा:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बंगाल पुलिस वेलफेयर कमिटी की तरफ से संगठन की दूसरी साधारण सभा का आयोजन किया गया । आपको बता दें कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेलफेयर कमिटी इस मूल संस्था के अधीन एक कमिटी है जिसकी रवींद्र भवन में आज एक सभा हुई। यहां मूल संस्था के कोलकाता से आए अधिकारियों ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के सामने कुछ महत्वपूर्ण बातें रखीं । इस मौके पर पश्चिम बंगाल पुलिस वेलफेयर कमिटी के प्रदेश अह्वायक बी जी तक्षा राउत पश्चिम बंगाल तथा कोलकाता पुलिस के को ऑर्डिनेटर शांतनु सिन्हा विश्वास संस्था के आसनसोल डिवीजन के अध्यक्ष वासुदेव प्रामाणिक एडीपीसी के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी डीसी सेंट्रल एस एस कुलदीप डीडी स्वर्णदीप भट्टाचार्य आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू उत्तर थाने के प्रभारी तन्मोय राय सहित तमाम पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी उपस्थित थे। इस मां के पास शांतनु सिनहा विश्वास ने कहा की पुलिस का काम एक सेवा है जो पुलिस कर्मी समाज और लोगों की करते हैं। पुलिस का काम कानून व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ ही समाज को बेहतर बनाना भी है । पुलिस प्रशासन का काम अपराधियों को सजा दिलवाने से भी बढ़कर अपराधियों के मन से आपराधिक प्रवृत्ति को खत्म करना है । उन्होंने पुलिस कर्मियों से जनता से और ज्यादा मजबूत संपर्क बनाने पर जोर दिया












