आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में एक किताब का विमोचन किया गया:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में रंग नामक एक किताब का विमोचन किया गया। यह इस किताब का सौवां संस्करण है । इस बारे मे जानकारी देते हुए इस किताब में अतिथि संपादक तथा रानीगंज टीडीबी कॉलेज की शिक्षिका साबरा हीना खातून ने कहा की धनबाद से निकलने वाली किताब रंग के आज सौवां संस्करण का विमोचन हुआ। पहले के 87 संस्करण एडिटर शान भारती के तत्वावधान में निकले थे बाकी के 13 संस्करण ड इकबाल हुसैन द्वारा निकाले गए । इस संस्करण में पूरे विश्व में जहां जहां उर्दू भाषा का प्रयोग होता है वहां पर महिलाओं ने इस भाषा के विकास में क्या योगदान दिया है उसपर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को रानीगंज की संस्था कारवान ए अदब तथा धनबाद के झरिया के अहले कलम के साझा प्रयास से किया गया ।












