बी आर अम्बेडकर समिति की तरफ से हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आज डांग महिशिला इलाके में बीआर अंबेडकर समिति की तरफ से एक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में सोलह टीमें हिस्सा ले रही हैं यह एकदिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता है। इसके बारे में जानकारी देते हुए बी आर अंबेडकर समिति के सचिव रणजीत बावरी ने कहा की बीते 34 वर्षों से इस फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था लेकिन लॉकडाउन के समय इसका आयोजन नहीं किया जा सका । अब फिर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एक समय बीआर अंबेडकर समिति की फुटबॉल टीम इस पूरे सबडिवीजन क्षेत्र में बेहतरीन टीम बनकर उभरी थी लेकिन फिर कुछ आर्थिक कर्ण की वजह से टीम को वापस ले लेना पड़ा । अब फिर से इस टीम को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि आज के समय में एक टीम चलाना आर्थिक रूप से बेहद कठिन कार्य है उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की टीमों को सहयोग मिले तो बहुत से युवा अपनी प्रतिभा को विकसित कर पाएंगे












