कर्मतिर्थ में डेंगू को लेकर हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में 25 नंबर वार्ड के कर्मतीर्थ में डेंगू को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में आरसीएच कर्मी डेंगू को रोकने के लिए नियुक्त वोलेंटियर्स सीडीएस कर्मी 25 नंबर वार्ड के सुपरवाइजर शनत डे तथा शाहीन इकबाल निर्मल साथी कर्मी आशा कर्मी के साथ साथ बोरो सुपरवाइजर सौमेन घोष मास्टर अख्तर मोहम्मद शमशाद मोहम्मद इसराफिल आदि मौजूद थे। वहीं बैठक में उपस्थित पार्षद एस एम मुस्तफा ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डेंगू को रोकने के लिए सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत है तभी इस खतरे को टाला जा सकता है












