चिकित्सक पर हमले के खिलाफ कुल्टी में चिकित्सकों ने की कुल्टी थाने के अधिकारियों से मुलाकात:
1 min read

कुल्टी :एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में मरीज के परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक डॉक्टर की पिटाई कर दी. अब उस घटना में कुल्टी क्षेत्र के कई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मीयों ने कुल्टी थाने की पुलिस से संपर्क किया. मालूम हो कि 22 अगस्त को कुल्टी थाना क्षेत्र के एलसी मोड़ इलाके में कुछ स्थानीय लोगों ने नरेंद्र कुमार नामक डॉक्टर की पिटाई कर दी थी. उनका दावा था कि एक गर्भवती महिला नरेंद्र कुमार के पास चिकित्सा के लिए आई थी. फिर उसे बर्दवान ले जाया गया जहां अत्यधिक पीलिया के कारण महिला की मृत्यु हो गई। मरीज के परिजनों का दावा है कि डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने उसका इलाज ठीक से नहीं किया. हालांकि, नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पीलिया के कारण बर्दवान रेफर कर दिया गया. फिर भी मेरे पास लाया गया । नरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने भी बताया कि गर्भवती महिला को पीलिया हो गया है और उसे जल्द से जल्द बर्दवान ले जाने को कहा। महिला को बर्दवान ले जाया गया। . फिर कुछ दिनों बाद अचानक उसके परिवार वाले उनके चैंबर में आये और चिकित्सक के साथ मारपीट की साथ ही चैंबर में तोड़फोड़ भी की । उन्होंने बताया कि वह इस वक्त दहशत में हैं । मरीज भी नहीं देख सकते। इस बारे में पुलिस की कार्रवाई के बारे जानने के लिए कई डॉक्टर्स कुल्टी थाने आये. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया












