ए आई एम आई एम की तरफ से दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में हुई पथ सभा:
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा के खिलाफ अपनी बातों को पुरजोर तरीके से लोगों तक पंहुचाने के मकसद से पश्चिम बर्धमान जिला ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लमिन द्वारा पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में एक पथसभा का आयोजन किया गया । इस पथ सभा में दानिश अजीज ने अपने वक्तव्य में तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा दोनों पार्टियों को कठघरे में खड़ा किया । उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों की नीतियों की वजह से आज पूरे देश और प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि टीएमसी तथा भाजपा किसी भी पार्टी को जनता के समस्याओं की कोई फिक्र नहीं है । जनता उनके लिए सिर्फ वोट हैं । चुनाव जीत जाने के बाद भूल जाते हैं दानिश अजीज ने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया गया है लेकिन वहां पर बेहद घटिया चिकित्सकीय सेवा मिलती है । इस मौके पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से एजाज अहमद अनवर हुसैन वाहिद खान सरवर इफ्तिखार आलम नदीम अख्तर आतिफ मलिक शाहनवाज आलम शोहरत आलम मुमताज अंसारी विकी खान सहित पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे












