आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग रोकने के लिए कालेज के सिनियर विद्यार्थियों की अनोखी पहल:
1 min read
आसनसोल :जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग की वजह से एक छात्र की मौत की बात सामने आने के बाद पूरे राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों में इससे बचने के उपाय तलाशे जा रहे हैं इसी क्रम में आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा इस साल कॉलेज में भर्ती होने वाले नए विद्यार्थियों को एक कार्ड दिया जा रहा है । इस कार्ड पर एक लिंक है जिसको स्कैन करने पर नए विद्यार्थी एक ग्रुप में शामिल हो जाएंगे इस कार्ड को देने का मकसद यह है कि अगर किसी छात्र के साथ कॉलेज में रैगिंग होती है या उसके साथ कोई समस्या होती है तो वह उस ग्रुप में अपनी परेशानी को बयां कर सकता है और तुरंत उसकी मदद पहुंचाई जाएगी इस बारे में आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के सीनियर विद्यार्थियों ने हमें बताया कि जादवपुर में छात्र की मृत्यु के बाद इस कॉलेज में इस प्रकार की कोई घटना ना हो या किसी भी नए विद्यार्थी को इस तरह की समस्या से दो-चार ना होना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए यह कार्ड प्रदान किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इसके उपरांत एक बैठक भी होगी जिस बैठक में नए विद्यार्थियों को आश्वस्त किया जाएगा की आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में वह बिना किसी डर या भय के अपनी पढ़ाई कर सकते हैं और यहां पर एक रैंगिंग मुक्त वातावरण बनाया जाएगा












