आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय मे हुआ वोटर चेतना महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए इस अभियान की जिला कन्वेनर आशा शर्मा ने बताया कि आने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा की तरफ से वोटर चेतना महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया सबसे पहले इस अभियान के राष्ट्रीय दल को नियुक्त किया गया था। उसके बाद प्रदेश स्तर और आज जिला स्तर की टीम की नियुक्ति की गई। उन्होंने बताया कि उनको इस अभियान का कन्वेनर बनाया गया है। इसका मकसद मतदाताओं को जागरूक करना है । इसके साथ ही बिल्कुल तृणमूल स्तर तक लोगों से सीधा संपर्क बनाया जा सकेगा और वह पार्टी के तौर पर और बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे












