shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एस बी गोराई रोड रंगानिया पाड़ा का रहने वाला अमरजीत बर्नवाल हुआ डेंगू का शिकार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड अंतर्गत एस बी गोराई रोड रंगानिया पाड़ा के रहने वाले अमरजीत बर्नवाल को डेंगू हो गया है। वह बुखार की वजह से 21 अगस्त से आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती थे । आज इस बात की पुष्टि हो गई कि अमरजीत को डेंगू ही हुआ है। फिलहाल उनका आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अस्पताल के मेल वार्ड के 259 नंबर बेड में भर्ती हैं । आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोग इस बात को लेकर हैरान है की आसनसोल नगर निगम द्वारा इतनी कोशिशें के बावजूद भी डेंगू का प्रकोप कम क्यों नहीं हो रहा है अभी हाल ही में इसी क्षेत्र में एक युवक की डेंगू से मौत हो गई थी और उसके बाद फिर इसी क्षेत्र के एक और युवक को डेंगू हो जाने से लोगों में दहशत फैल गई है आपको बता दें कि 32 वर्षीय अमरजीत बर्नवाल 21 तारीख से अस्पताल में भर्ती था आज इस बात की पुष्टि हुई कि वह डेंगू से पीड़ित है आसनसोल नगर निगम की तरफ से युद्ध स्तर पर डेंगू से बचाव के लिए काम किया जा रहा है लेकिन अक्सर देखा जाता है कि स्थानीय निवासियों के अंदर भी उतनी जागरूकता नहीं रहती जिसकी जरूरत है दरअसल डेंगू जैसे बीमारी की रोकथाम के लिए आसनसोल नगर निगम और प्रशासन को तो कटिबद्ध होना ही होगा युद्ध स्तर पर काम करना ही होगा लेकिन इस प्रयास को सफल बनाने में आम जनता की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है अपने आसपास के इलाके के साफ-सफाई रखना आम जनता के हाथ में है खास करके नालियों में कचरा ना फेंकना प्लास्टिक ना फेंकना कुछ ऐसे काम है जो आम जनता को करने चाहिए जिससे कहीं पर भी जल भराव ना हो और डेंगू के मच्छर पनप ना सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page