प्रख्यात व्यवसायी और समाज सेवी सचिन राय के जन्मदिन पर पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट में हुए विभिन्न कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :शिल्पांचल के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी सचिन राय के 63वें जन्मदिन के मौके पर आज चांदा इलाके में स्थित पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट और आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

यहां आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा पार्वती एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव और सचिन राय के बेटे गौरव राय पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉक्टर कौशिक चट्टराज आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल दीपक रुद्रा मशहूर पावर लिफ्टर सीमा दत्ता चटर्जी आसनसोल ब्लड बैंक के ड संजीत चैटर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे ।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । बर्नपुर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के कर्णधार प्रवीर धर के तत्वावधान में आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से आए कर्मियों ने यहां पर रक्त संग्रह किया यहां पर करीब 35 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट तथा आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने यहां रक्तदान किया इसके साथ यहां पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया और थैलेसीमिया को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई ।

इसके साथ ही सचिन राय के पिता पार्वती चरण राय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत दीप प्रज्वलित किया गया इस मौके पर सचिन राय तथा गौरव राय द्वारा संयुक्त रूप से आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज के हाथों 51000 रुपए का चेक प्रदान किया गया । इस मौके पर आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने उद्घाटन गीत गया और उन्होंने अपने पेशकश से समां बांध दिया यहां पर सभी आमंत्रित अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर मोमेंटो और एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान रामकृष्ण मिशन के महाराज ने सचिन राय को आशीर्वाद दिया और अपने वक्तव्य में सचिन राय के सामाजिक कार्यों के सराहना की और कहां की जिस तरह से अपने व्यवसाय की व्यस्तता के बावजूद सचिन राय सामाजिक कार्यों को अंजाम देते हैं वह अनुकरणीय है सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ।

वहीं गौरव राय ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि सचिन राय उनके पिता है सचिन राय के बारे में बोलते हुए उनके बेटे ने कहा कि जिस तरह से वह अपने व्यवसाय के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं एक बेटा होने के नाते उनका सर गर्व से ऊंचा हो जाता है उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि वह अपने पिता के इस धरोहर को आगे लेकर जाए और उनके पिता ने अपने जीवन में जो उपलब्धियां हासिल की है अगर वह उनके आसपास भी पहुंच सके तो वह खुद को खुश नसीब समझेंगे उन्होंने कहा कि हर एक पुत्र के लिए उनके पिता आदर्श होते हैं वह भी इसका अपवाद नहीं है जब वह खुद बूढ़े हो जाएंगे उस समय भी उनके पिता सचिन राय ही उनके आदर्श रहेंगे और वह हमेशा उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करेंगे वही मशहूर पावर लिफ्टर सीमा दत्त चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से सचिन राय खेलकूद को बढ़ावा देते हैं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं वह काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि उनके जीवन में भी सचिन राय ने काफी सकारात्मक प्रभाव डाला है और इसके लिए वह सचिन राय की आभारी हैं उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की की ईश्वर उनको एक लंबी उम्र दे और वह हमेशा स्वस्थ रहें और इसी तरह से समाज के लिए काम करते रहे ।
अंत में सचिन राय ने कहा की वह जो इस तरह से कम कर पा रहे हैं यह उनके माता-पिता का आशीर्वाद है ईश्वर की अनुकंपा है और उनके शुभचिंतकों की प्रार्थना है कि वह समाज के लिए थोड़ा बहुत योगदान कर पा रहे हैं उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं की आजीवन वह समाज के लिए कुछ करते रहें ताकि इस समाज को एक बेहतर जगह बनाया जा सके












