आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने दामोदर नदी पर स्थाई पुल के निर्माण की उठाई मांग:
1 min read
कोलकाता :आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने बंगाल विधानसभा में दामोदर नदी पर पुल बनाने की मांग उठाई। इनका कहना है कि साल दर साल अस्थाई पुल के टेंडर पर काम चल रहा है। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि नदी के उस पार बांकुड़ा जिला पश्चिम बर्दवान से जुड़ा हुआ है. कई लोगों को इस पार से उस पार तक जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। इस महीने देखा गया कि कई शिव भक्तों को बाबा बिहारीनाथ के मंदिर में जल चढ़ाने भी अपनी जान जोखिम में डालकर विषम परिस्थितियों को पार करना पड़ा। विधायक ने कहा वह स्थानीय लोगों की मांग पर यह आवेदन बार-बार रख रही है । मंत्री मलय घटक के द्वारा कुछ महीनों पहले वक्तव्य दिया गया था कि पुल के निर्माण की अनुमति मिल गई है. फिर भी काम नहीं हुआ जबकि महीनों बीत गए। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय लोगों की मांग के आधार पर प्रस्ताव दे रहीं हैं। वहलोग यही जानना चाहते हैं कि यह पुल बनेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि जब भी वह स्थानीय लोगों के पास जाती है तो यही एक ही दावा बार-बार सामने आता है। बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पाल ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह पुल बनेगा या नहीं.












