पानी का पाइप लाइन फटने से 53 नंबर वार्ड में लोगों को हो रही परेशानी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 53 नंबर वार्ड में बिजली विभाग का काम चल रहा है जिस वजह से सड़कों पर खुदाई की गई है लेकिन इस वजह से पानी का पाइप लाइन फट गया है जिससे भगत सिंह मोड़ से रेलवे टनल तक जो फ्लैट है उन फ्लैट में रहने वाले लोगों को बीते 22 दिनों से पानी नहीं मिल रहा है कई बार प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो आज स्थानीय लोगों ने काम बंद करवा दिया इनका साफ कहना है कि जब तक पानी की पाइप लाइन ठीक नहीं होगी और उनको पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होती तब तक वह यहां पर काम नहीं होने देंगे इस मौके पर वहां पहुंचे कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडि ने भी स्थानीय लोगों की समस्या को उजागर करते हुए कहा कि यहां पर काम चल रहा है लेकिन पानी की पाइपलाइन फट गई है जिससे लोगों को पानी की असुविधा हो रही है उन्होंने खुद नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर यहां पर लोगों के लिए पानी के टैंकर का इंतजाम करवाया है लेकिन सवाल यहां पर यह है कि जिस तरह से सड़क के खुदाई की जा रही है क्या आने वाले समय में इस सड़क को फिर से बनाया जाएगा क्योंकि इस सड़क को काफी जद्दोजहद के बाद बनाया गया है उन्होंने कहा कि इस वार्ड के पार्षद का निधन हो जाने से लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अपनी परेशानी लेकर जाए तो जाएं कहां । स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 22 दिनों से यहां पानी की किल्लत है जिस वजह से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है । जब भी कंपनी के लोगों से पाइप लाइन ठीक करने को कहा जाता है वह कोई न कोई बहाना बना देते हैं । इनका कहना है कि अबतक वह पानी के टांके की बात कह रहे थे लेकिन अब उनकी मांग है कि पाइप लाइन को ठीक किया जाए। हालांकि यह काम जिस कंपनी द्वारा की जा रही है जब हमने उसके एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी क्योंकि काम चल रहा है इसलिए सड़क की मरम्मत का सवाल नहीं उठता लेकिन उसके बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी वही जब उनसे पूछा गया कि इस काम के लिए उनके पास आसनसोल नगर निगम की अनुमति नहीं है तो उन्होंने कहा कि यह गलत बात है उनके पास आसनसोल नगर निगम की अनुमति है












