shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल में डेंगू से मौत तथा गाड़ुई नदी में डूबकर युवक की मृत्यु के खिलाफ कांग्रेस का आसनसोल नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :15 अगस्त को आसनसोल रेलपार इलाके में गाड़ुई नदी में एक युवक के डूब कर मरने और 42 नंबर वार्ड में डेंगू से एक युवक की मौत के मुद्दों को सामने रखते हुए आज पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से आसनसोल नगर निगम के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया ।

कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसेनजीत पुईतुंडि मोहम्मद शाकिर आदि कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसनसोल नगर निगम के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया नारेबाजी की यहां पर नेताओं ने अपने वक्तव्य में आसनसोल नगर निगम को आड़े हाथों लिया और कहा आसनसोल नगर निगम के विभिन्न पदों पर बैठे पदाधिकारी सिर्फ टाइम पास कर रहे हैं जनता के लिए काम करने का उनके पास समय नहीं है नहीं तो कांग्रेस द्वारा कितनी बार गाड़ुई नदी की साफ सफाई को लेकर ज्ञापन सोपा गया है लेकिन आज तक नदी की सफाई नहीं हुई जिससे 15 अगस्त के दिन एक और युवक डूब कर मर गया वहीं डेंगू से हुई मौत के मुद्दे पर भी कांग्रेस नेताओं ने आसनसोल नगर निगम को घेरा और कहा कि जिस पैमाने पर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने की जरूरत थी वह नहीं की जा रही है जिस वजह से आसनसोल में डेंगू बढ़ता जा रहा है ।

काफी देर तक नगर निगम मुख्यालय के सामने कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस के साथ भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की हुई आखिरकार कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर विधान उपाध्याय से मिलने पहुंचा प्रतिनिधि मंडल में शाह आलम मोहम्मद शाकिर प्रसनजीत पुईतुंडि अधिवक्ता एजाज अहमद सहित आठ व्यक्ति थे जिन्होंने मेयर से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और नदी की साफ-सफाई और डेंगु के खतरे से आसनसोल की जनता को बचाने के लिए मेयर से गुहार लगाई विधान उपाध्याय ने कई मुद्दों पर सहमति भी जताई इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रशासनिक पहल से नहीं लोगों को भी इसके लिए जागरूक होने की आवश्यकता है उन्होंने इसके लिए एक सर्वदलीय बैठक का भी प्रस्ताव दिया । वही पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस से नेताओं ने एक बार फिर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक तथा बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा के इस्तीफे की मांग की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page