आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने औद्योगिक क्षेत्र मंगलपुर में विभिन्न कारखानों का किया दौरा:
1 min read
रानीगंज :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न कारखानों का दौरा किया। अग्निमित्रा पाल ने कहा, ”आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बख्तनगर और झांटीडांगा गांव के लोगों की शिकायत है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण से बड़ी समस्या हो रही है । स्थानीय बेरोजगार युवाओं को फैक्ट्रियों में नौकरी नहीं मिल रही है. यहां तक कि फैक्ट्री के अधिकारी सीएसआर फंड से भी गांव के लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं. फैक्ट्री के प्रदूषण फैलने से इलाके के लोग तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं. वह सांस, किडनी, कैंसर समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं। फैक्ट्री के प्रदूषण से तालाब का पानी काला हो रहा है। घर के खाने में भी फ़ैक्टरी प्रदूषण की स्याही फैल रही है












