मेयर विधान उपाध्याय ने किया 83 नंबर वार्ड में एक सड़क के कार्य का उद्घाटन:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 83 नंबर वार्ड अंतर्गत इस्माइल इलाके के षष्ट्रीनगर आजाद नगर के बीच सड़क के कार्य का आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस सड़क के निर्माण में 9 लाख रुपए से ज्यादा की लागत आएगी। इस दौरान मेयर विधान उपाध्याय के अलावा उप मेयर वसीम उल हक बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार इस वार्ड के पार्षद हजरतउल्लाह तथा बड़ी संख्या में स्थानीय बाशिंदे मौजूद थे । आमंत्रित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित भी किया गया । इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं । राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन को सदैव मुस्तैद रहना होगा। हालाकि उन्होंने विकास कार्यों को और गति प्रदान करने के लिए लोगों से भी सहयोग करने का आह्वान किया वहीं बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि नए बोर्ड के गठन के बाद आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं और यह आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशों का पालन करते हुए मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में यह बोर्ड हमेशा लोगों के लिए काम करती रहेगी वहीं स्थानीय पार्षद हज़रतुल्लाह ने भी इस कार्य को अंजाम देने के लिए मेयर विधान उपाध्याय को धन्यवाद दिया।












