कल्याणपुर हाउसिंग के बीपीएल क्वार्टर के लोगों ने की मेयर से मुलाकात, बिजली पानी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध:
1 min read
आसनसोल :बिजली पानी सड़क तथा निकासी व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग करते हुए आज कल्याणपुर हाउसिंग के बीपीएल क्वार्टर पाने वाले कुछ लोग मेयर विधान उपाध्याय से मिले। इन लोगों ने मेयर को उन्हे बीपीएल क्वार्टर उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। इनका कहना था कि उनको क्वार्टर तो मिल गया है लेकिन वहां पर बिजली पानी निकासी व्यवस्था और सड़क की सुविधाएं नहीं है जिस वजह से उन क्वार्टर में रहने वाले लोगों को भारी कठिनाई हो रही है। उनका कहना है कि बिजली न होने की वजह से रात मे उनको भारी दिक्कतें पेश आती हैं । पक्की सड़क न होने के कारण आने जाने के रास्ते पर कीचड़ जम जाता है जिससे बरसात में सांप और अन्य जहरीले प्राणियों का खतरा बढ़ जाता है । उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि बिजली पानी सड़क निकासी व्यवस्था जैसे मूलभूत सुविधाएं उन्हें मुहैया कराई जाएं। मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और जल्द से जल्द उनके समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया












