फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव सचिन राय ने फ्रेट कॉरिडोर निर्माण का किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :भारत में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की तरफ से एक फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है जो की लुधियाना से अंडाल तक विस्तृत होगा यह फ्रेट कॉरिडोर आसनसोल से भी होकर गुजरेगा उम्मीद की जा रही है कि इस कॉरिडोर के बन जाने से देश भर में माल का आवागमन सुचारू होगा और क्योंकि इस रेलवे लाइन पर यात्री ट्रेन नहीं चलेंगी इसलिए सामानों को काफी जल्दी और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा जिससे आखिरकार पूरे देश में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा इसे लेकर हमने फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव और शिल्पांचल के प्रख्यात व्यवसायी सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह निस्संदेह एक अच्छा कदम है जिससे आखिरकार उद्योग को ही लाभ होगा उन्होंने कहा कि क्योंकि इस कॉरिडोर पर सिर्फ गुड्स ट्रेन चलेंगी ऐसे में इन ट्रेनों में जो सामान लोड रहेगा वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा जिससे कि उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से पूरे देश में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे उन्होंने उम्मीद जताई कि फ्रेट कॉरिडोर पर गुड्स का परिवहन जल्द से जल्द शुरू होगा












