रानीगंज में हुआ रानी सती दादी का सिंधारा:
1 min read
रानीगंज :आज रानीगंज के व्यायाम समिति प्रांगण में सत्संग समिति की तरफ से रानी सती दादी का सिंधारा किया गया। इस मौके पर सिर्फ रानीगंज ही नही धनबाद पुरुलिया चिनाकुडी आसनसोल कोलकाता से भी श्रद्धालु आए थे। सभी रानी सती दादी के सिंधारा में सम्मिलित हुए। मशहूर गायिका पधारी थीं जिनकी भक्ति गीतों ने यहां पर एक अलौकिक समां बांध दिया। दरअसल हर साल हिंदू पंचांग के भाद्र महीने में राजस्थान के झुंझुनू में रानी सती दादी मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है जहां पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं रानीगंज के सत्संग समिति के सदस्य भी वहां जाते हैं और 15 दिनों तक वहां रहकर वहां पर आए श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं आज रानीगंज के व्यायाम समिति में रानी सती दादी का सिंधारा हुआ जिसमें आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति पवन गुटगुटिया सहित तमाम गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 1100 महिला श्रद्धालु रानी सती दादी के पाठ में सम्मिलित हुईं












