shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के 42 नंबर वार्ड में डेंगु से मौत पर उठ रहे कई सवाल:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 42 नंबर वार्ड अंतर्गत रागनियां पाड़ा में 20 वर्षीय अविनाश साव के डेंगू के कारण मौत हो गई उनका दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन उन्होंने वहां दम तोड़ दिया आपको बता दें कि अविनाश बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में अपने परिवार वालों को भी नहीं बताया आखिरकार जब उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई तो उनको आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां से उनको रेफर किया गया और दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया इसके उपरांत जब 42 नंबर वार्ड में उनके घर का जायजा लिया गया तो देखा गया कि उनके घर में ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है इतना ही नहीं उस क्षेत्र में कई खटाले हैं जिस वजह से वहां पर डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं ।

इस बारे में 42 नंबर वार्ड के पार्षद डॉ अमिताभ बासु ने हमें बताया कि वहां पर जो खटाल है जब उनको हटाने की कोशिश की जाती है तो खटाल के मालिक काफी आक्रामक हो जाते हैं और अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हैं इस वजह से उन खटालों को हटाया नहीं जा सका है उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य जनक है लेकिन उन्होंने जनता से भी सावधान रहने की अपील की उन्होंने कहा कि जिस अविनाश की डेंगू के कारण मौत हुई है वह कई दिनों से बीमार था लेकिन उसने अपनी बीमारी के बारे में अपने घर वालों तक को नहीं बताया उन्होंने लोगों से ऐसा करने से बचने की अपील की और कहा कि जब भी बुखार हो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नियमित जांच के क्रम में उनके घर में भी गए थे लेकिन उनके परिवारजनों ने बताया कि उस घर में कोई बीमार नहीं है जिस वजह से आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों को सही जानकारी नहीं मिली और आज यह हादसा हुआ उन्होंने लोगों से आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की भी अपील की ।

वहीं इस बारे में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो कहती है कि राज्य में डेंगू है ही नहीं जो भी मौत हो रही है वह अज्ञात बुखार के कारण हो रही है उन्होंने राज्य प्रशासन और ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब तक ममता बनर्जी के नेतृत्व में यह सरकार यहां पर रहेगी लोगों को इसी तरह से अपनी जान गंवानी पड़ेगी उन्होंने कहा कि यहां पर प्रशासन नदारद है साफ सफाई नहीं होती नालियों में पानी जमा रहता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती । विधायक का कहना है कि डेंगू जैसे बीमारी को रोकने के लिए जिस पैमाने पर तैयारी की जानी चाहिए आसनसोल नगर निगम वह तैयारी नहीं करता है जिस वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर आसनसोल नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया ।

वहीं इस बारे में जब हमने पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ युनुस से बात की तो उन्होंने कहा की उनके पास इस घटना को लेकर अभी प्राथमिक जानकारी है प्राथमिक जानकारी के अनुसार वह युवक आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती था उसकी हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया उसका दुर्गापुर में इलाज चल रहा था लेकिन उसने दम तोड़ दिया उन्होंने कहा कि बीते एक हफ्ते में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में 16 डेंगू के मामले आए हैं जिनमें से चार अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर में जांच के दौरान पाए गए हैं और बाकी 12 आसनसोल जिला अस्पताल में इसमें से यही एक मामला था जिसमें मरीज की हालत गंभीर हो गई और अंततोगत्वा उसकी मौत हो गई उन्होंने कहा कि जिस इलाके में वह युवक रहता था वहां पर खटाल है लेकिन खटाल हटाने का अधिकार उनको नहीं है वह प्रशासन से अनुरोध ही कर सकते हैं कि खटालों को हटाया जाए क्योंकि उसकी वजह से जरूर गंदगी फैलती है और मच्छरों को पलपने का मौका मिलता है वही आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा निगरानी में ढील बरतने की भी बात सामने आ रही है क्योंकि जिस घर में अविनाश रहता था उस घर में ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है और वहां पर डेंगू मच्छर के लारवा भी पाए गए हैं इस पर जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो जरूर कहा जा सकता है कि निगरानी में कहीं न कहीं चूक हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page