स्वतंत्रता दिवस पर रानीगंज में हुए कई कार्यक्रम:
1 min read
रानीगंज :मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल ने बल्लबपुर ग्राम पंचायत के बेलुनिया क्षेत्र में दिव्यांगों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया । कान की मशीन दिव्यांगों के लिए साइकिल दिए गए। विधायक अग्निमित्रा पालने करीब 100 जरुरतमंद दिव्यांग लोगों के बीच उनके जरुर के सामान बांटे गए। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप गोप बरूण माझी व अन्य लोग मौजूद थे । वहीं दुसरी तरफ रानीगंज के कृष्टि तथा कल्लोल भवन में कृष्टि तथा कल्लोल पुस्तकालय की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया












