विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने तपन बैनर्जी के निधन पर गहरा शोक जताया:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशियल के उपाध्यक्ष आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कबड्डी टूर्नामेंट के चेयरमैन तथा शहर के प्रख्यात उद्योगपति पवन गुरगुटिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पार्षद तपन बैनर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया । पवन गुटगुटिया ने कहा कि तपन बैनर्जी यूं तो कानून और राजनीति की दुनिया के इंसान थे लेकिन खेलो में भी उनकी समान रुचि थी । सिर्फ रुचि ही नहीं थी वह हर प्रकार je खेलों को बढ़ावा भी देते थे । पवन गुटगुटिया ने बताया कि दिवंगत तपन बैनर्जी हमेशा शिल्पांचल ने खेलों के स्तर को कैसे और बढ़ाया जाए उसपर चर्चा करते थे। वह कहते थे कि इस दिशा में उनसे जो भी होगा वह जरूर करेंगे। वह आसनसोल स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर भी गंभीर थे ताकि यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलें। पवन गुटगुटिया का कहना है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी तपन बैनर्जी का इस तरह से अचानक असमय चले जाना इस शिल्पांचल के लिए एक भारी क्षति है जिसे शायद ही पूरा किया जा सके । उन्होंने तपन बैनर्जी की आत्मा की शांति कामना की और उनके शोक संतप्त परिवार को दिलासा दिया












