प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने तपन बनर्जी के निधन को बताया शिल्पांचल के लिए अपुर्णीय क्षति:
1 min read
आसनसोल :शिल्पांचल के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पार्षद तपन बनर्जी के आकस्मिक निधन से पूरे शिल्पांचल में लोग सकते में हैं । आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्ण प्रसाद ने भी तपन बनर्जी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है उन्होंने तपन बनर्जी के असमय चले जाने को इस क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया कृष्ण प्रसाद ने कहा कि तपन बनर्जी न सिर्फ एक मंझे हुए अधिवक्ता थे बल्कि एक बेहद शालीन शिक्षित और परोपकारी प्रवृत्ति के इंसान थे जिन्होंने हमेशा लोगों की मदद करने की कोशिश की कृष्ण प्रसाद ने कहा कि तपन बनर्जी के निधन से इस क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे आने वाले समय में पूरा कर पाना असंभव सा है उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए इस कठिन समय में उनके परिजनों को अपनी संवेदना जताई












