15 अगस्त के मौके पर 82 नंबर वार्ड में हुए कई कार्यक्रम:
1 min read
बर्नपुर :देश की आजादी के अवसर पर पूरे देश के साथ साथ इस्पात नगरी बर्नपुर में भी जश्ने आजादी मनाई गई। वार्ड नंबर 82 अंतर्गत मिर्जा गालिब रोड इलाके में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में खुशी को पहला सुमायिया को दूसरा तथा नूर को तीसरा स्थान मिला । वहीं ड्राइंग कंपटीशन में आलिया शाजिया और सीफा को क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक सोहराब अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा इरशाद खान टीएमसी जिला सचिव शाहिद परवेज सामाजिक कार्यकरता शुक्ला राय वार्ड नंबर 83 की अध्यक्ष रीना बैनर्जी रूबी शबनम आरा रईस खान राशिद खान संगीता पासवान समाजकर्मि मोहम्मद एसरा अहमद कलाकार नौशाद खान 82 नंबर वार्ड पार्षद सोनी परवीन तथा कार्यक्रम ऑर्गनाइजर नेहा परवीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर सोहराब अली ने कहा कि प्रतियोगिता में पहला दूसरा आना बड़ी बात नहीं है बड़ी बात है प्रतियोगिता में हिस्सा लेना उन्होंने सभी बच्चों की सराहना की जिन्होंने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वह अपने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत करने के लिए उत्साहित करें












