अल हबीब एजुकेशनल सोसाइटी ने मनाया देश का स्वतंत्रता दिवस।
1 min read
आसनसोल टाइम्स: अल हबीब एजुकेशनल सोसाइटी की तरफ से आज मुर्गा सोल में देश का 77 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया यहां पर संगठन के सभी सदस्यों की मौजूदगी में देश का झंडा फहराया गया सभी ने एक दूसरे को देश के स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी इस बारे में संगठन के सक्रिय सदस्य मास्टर मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है आज ही के दिन सन 1947 में भारत आजाद हुआ था और सैकड़ों वर्षो के गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया था उन्होंने कहा कि अगर भारत के स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखना है तो सभी भारतवासियों को एकजुट होकर रहना होगा धर्म जात पात भाषा आदि के नाम पर कुछ ताकतें देशवासियों को विभाजित करना चाहते हैं ऐसी ताकतों से सावधान रहना होगा और देश के लिए सबको अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा













