पश्चिम बर्दवान जिला ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से मनाया गया देश का स्वतंत्रता दिवस:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से आज देश के 77वे स्वतंत्रता दिवस पर रेलपार इलाके में जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया । इस मौके पर दानिश अज़ीज़ के अलावा मोहम्मद एजाज अहमद सरवर इफ्तेकार आलम हाजी अरशद शाहनवाज आलम नदीम अख़्तर इफ्तीकर आलम तनवीर आलम रुस्तम खान सहित संगठन से जुड़े तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर दानिश अजीज ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हर एक हिंदुस्तानी के लिए फख्र का दिन है आज ही के दिन भारत आजाद हुआ था हमारे बुजुर्गों ने शहादत दी थी अंग्रेजों के जुल्मों सितम सहे थे तब कहीं जाकर यह दिन हमे नसीब हुआ था उन्होंने सभी भारत वासियों से इस आजादी को संजोए रखने की अपील की और कहा कि आज हम सबको यह शपथ लेना चाहिए की जात-पात मजहबी सोच से ऊपर उठकर हम सब हिंदुस्तानी बनाकर सोचें और हिंदुस्तान के भविष्य को संवारने में अपना पूरा सहयोग दें












