प्रख्यात समाजसेवी कृष्ण प्रसाद ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण:
1 min read
आसनसोल आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्ण प्रसाद ने आज देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे कृष्ण प्रसाद ने ध्वजारोहण किया और देश को आजादी दिलवाने के लिए जिन वीर सपूतों ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस मौके पर कृष्ण प्रसाद ने कहा कि आज के दिन को लाने के लिए देश के जिन जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी अपने जीवन न्योच्छावर कर दिये थे उनको आज श्रद्धांजलि देकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज ध्वजारोहण कर उन्हें एक अनोखी अनुभूति हो रही है आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी से इस दिन को मनाने और भविष्य में भी अपने हर काम में देश को आगे रखने का आव्हान किया












