आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया देश का स्वतंत्रता दिवस:
1 min read

आसनसोल :पूरे देश के साथ-साथ आज आसनसोल के चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल मे भी धूमधाम से देश का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । इस मौके पर यहां स्कूल के संस्थापक चेयरमैन सचिन राय गौरव राय स्कूल के प्रिंसिपल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे यहां सचिन राय ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित थे साथ ही स्कूल के शिक्षक गण भी यहां मौजूद थे ।

यहां पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अपने वक्तव्य में सचिन राय ने कहा कि आज देश का स्वतंत्रता दिवस है हमें याद रखना होगा कि यह दिन हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग की वजह से हमें मिला है इस दिन के महत्व को समझना होगा और हमें अपने देश के विकास में सहभागी बनना होगा ताकि हमारे पूर्वजों ने हमारे देश के लिए जो सपने देखे थे वह पूरे हो सके उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को कहा कि वही इस देश की भविष्य हैं इसलिए अभी से अपने आप को इस तरह से तैयार करें कि जब देश की बागडोर उनके हाथों में आए तो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके












