व्यवसायी तथा समाजसेवी मिठु घांटी ने अपकर गार्डन में किया ध्वजारोहण:
1 min read
आसनसोल देश भर के साथ-साथ आज आसनसोल के अपकार गार्डन इलाके में स्थित यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा भी भारत के 77वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया इस मौके पर यहां शहर के विशिष्ट व्यवसायु और समाजसेवी सुब्रत उर्फ मिठू घाटी रिंटू चक्रवर्ती श्यामल सिन्हा जय प्रामाणिक प्रवीर सेन माधव चक्रवर्ती आशीष चटर्जी सहित इस क्लब के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे यहां मिठू घाटी द्वारा झंडा फहराया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूथ क्लब एक बहुत ही पुराना क्लब है वर्षों से इस क्लब के सदस्य विभिन्न सामाजिक कार्य करते रहे हैं और जब भी 26 जनवरी या 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय त्योहार आते हैं क्लब के सदस्य बढ़ चढ़कर इन त्योहारों को मनाते हैं क्योंकि यह त्यौहार ही हैं जो हमें भारतीय होने का गर्व दिलाते हैं हमें एहसास कराते हैं कि हमारे पूर्वजों ने कितनी मुश्किलों से हमें आजादी दिलवाई थी इसलिए हमें इस आजादी के संरक्षण के लिए कटिबद्ध रहना होगा और अपने हर कार्य में देश के हित को सबसे पहले रखना होगा कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र गीत गाया गया और सब का मुंह मीठा किया गया












