रानीगंज में भारी बारिश ढह गया कच्चा मकान।
1 min read
आसनसोल टाइम्स रानीगंज : कल रानीगंज के बल्लभपुर इलाके में रघुनाथ चौक के षष्ठितला भारी बारिश के कारण एक कच्चा घर गिर गया। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन घर में रखे सामान को भारी नुकसान हुआ। इस बारे मे घर के मालिक अली हुसैन ने कहा कि कल भारी बारिश हुई थी जिससे वह घर गिरने लगा । उन्होंने बताया कि वह दो बच्चों को लेकर घर से निकल गए जिससे प्राण हानि नहीं हुई लेकिन घर के सामान को भारी नुकसान हुआ। घर में रखी अलमारी और अन्य सामग्री नष्ट हो गए । उन्होंने आशंका जीता है कि अगर फिर से बारिश हुई तो फिर वह कहां रहेंगे।।













