shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

स्वाधीनता दिवस से पहले उद्योगपति सचिन राय का युवाओं को संदेश उठो जागो लक्ष्य की प्राप्ति से पहले रुको मत:

1 min read

आसनसोल :देश के 77वें स्वाधीनता दिवस से पहले हमने आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति सचिन राय से विशेष बातचीत की उन्होंने कहा कि बहुत मेहनत परिश्रम बलिदान और त्याग के बाद हमें आजादी मिली थी हमारे पूर्वजों ने देश को अंग्रेजों से आजाद करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पूर्वजों के सपनों को पूरा करें और एक ऐसे देश का निर्माण करें जो उनका सपना था उन्होंने कहा कि आज जबकि देश को आजाद हुए 76 साल हो चुके हैं हम एक ऐसे समय में प्रवेश कर रहे हैं जब देश में विकास की अपार संभावनाएं हैं इन संभावनाओं को पूरा करने के लिए देश की युवा पीढ़ी को आगे आना होगा उन्होंने कहा कि सरकारी तौर पर देशवासियों के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ही सरकारों द्वारा देशवासियों के हित में ऐसे कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं जिससे उनका विकास सुनिश्चित हो सके रोटी कपड़ा मकान जैसे बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा परियोजनाएं बनाई जा रही है लेकिन देशवासियों को और खासकर युवाओं को भी सचेष्ट होना पड़ेगा उन्होंने कहा कि आज केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा ऐसी कई परियोजनाएं बनाई जा रहे हैं जिससे आज का युवा आत्मनिर्भर बन सके सचिन राय ने कहा कि सिर्फ नौकरियों की तलाश करना ही पर्याप्त नहीं है क्योंकि नौकरियां सीमित है लेकिन अपने बलबूते कुछ नया करने से असीमित संभावनाएं पैदा होती हैं उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की वाणी को याद करने और उनके आदर्शों पर चलते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी सचिन राय ने आगे कहा कि आज सरकार द्वारा कई अवसर दिए जा रहे हैं जिनका फायदा उठाकर आज की युवा पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है। उनका कहना था कि आज बहुत सा काम ऑनलाइन हो रहा है और आज का युवा जो कि ऑनलाइन में पारंगत है इसका फायदा उठाकर खुद को जीवन में स्थापित कर सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार तो अपनी तरफ से कोशिश कर ही रही है लेकिन युवाओं को भी अपनी तरफ से कोशिश करनी होगी ताकि सरकार द्वारा दिए गए मौकों का वह लाभ उठा सकें। सचिन राय ने रवींद्र भवन में राज्य सरकार के एम एस एम ई विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का हवाला दिया और कहा कि उस कार्यक्रम में छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं बताई गई । उसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान मंत्री मलय घटक की उपस्थिति में कई उद्योगपतियों को आर्थिक मदद भी दी गई । इन सबसे एक बात तो साफ है की सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है लेकिन लोगों को भी आगे आना होगा और एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए काम करना होगा तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसमें बाधाएं आएंगी लेकिन उन्होंने अपने जीवन के अनुभव से बताया कि उन बाधाओं को पार करके आगे बढ़ते रहना होगा सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। देश की आजादी के पावन अवसर पर उन्होंने युवाओं को सिर्फ एक ही बात ही कही कि वही आने वाले समय में देश की बागडोर संभालने वाले हैं ऐसे में उनको अभी से खुद को तैयार करना है और याद रखना है कि जब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिलती रुकना नहीं है । उन्होंने कहा कि इसने युवाओं जो भी सहयोग चाहिए उसके लिए आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा फोसबेकी हमेशा तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page