shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज के बल्लभपुर में भु धसान इलाके के लोगों में खौफ का माहौल:

1 min read

*रानीगंज*      रानीगंज के बल्लभपुर षष्ठितला इलाके में भु धसान की वजह से लोग आतंकित हैं ।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर यह समस्या वैसे तो लंबे समय से  है लेकिन बीते सोमवार से समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई । स्थानीय प्रशासन द्वारा भु धसान वाले स्थान पर एक बैरिकेड लगाने पर  इन्होंने पुछा कि एक बैरिकेड से  लोगों को सुरक्षा नही हो सकती है बारिश होगी और यह कभी भी जमीन के अंदर समा सकती है इनकी मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकालें वहीं इलाके की एक महिला ने कहा कि इस बारे में जब वह स्थानीय पंचायत प्रधान से मिलने गई तो उन्होंने कहा कि उनको ईसीएल के अधिकारियों से बात करनी होगी ।  महिला ने कहा कि वह पंचायत इलाके में रहते हैं अगर कोई समस्या होगी तो वह अपने पंचायत का प्रधान से अपील करेंगी ।  इनका कहना है कि जब इलाके की महिलाएं पंचायत प्रधान से मिलने गई तो पंचायत प्रधान ने उनसे बेरुखी से बात की‌ । जहां पर धसान की घटना हुई है वहां पर ईसीएल का एक पुराना चाणक भी है जिसमें से पहले कोयले का उत्खनन किया जाता था इलाके के लोगों का कहना है कि यहां धसान की घटना बहुत पहले से होती आ रही है बीते सोमवार से यह बहुत ज्यादा बढ़ गई वहीं इलाके की एक अन्य महिला ने कहा कि इस घटना से वह लोग काफी दहशत में है अपने बच्चों और मवेशियों के साथ यहां रहती हैं कभी भी कोई घटना हो सकती है जिससे उनकी जिंदगी पर खतरा मंडरा सकता है उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो वह लोग काफी दहशत में है उन्होंने कहा कि घटना सोमवार को हुई थी लेकिन पुलिस कल शाम को आई और एक बैरिकेड किया गया है लेकिन वह लोग इससे संतुष्ट नहीं है इनका कहना है कि वह इस समस्या का स्थाई समाधान चाहते हैं । वहीं इस ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान मीणा धीवर ने कहा कि उनको इस घटना की जानकारी मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर परिस्थिति सही में काफी खराब है उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास को धसान की तस्वीरें खींचकर भेजी उन्होंने पुलिस को खबर दी पुलिस आई उन्होंने कहा कि बारिश हो रही थी इसके बावजूद भी वहां पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से बैरिकेड लगाया गया रात में सुरक्षा के लिए दो सिविक वॉलिंटियर की तैनाती की गई थी उन्होंने कहा कि वह खुद भी रात 9:30 बजे के आसपास तक घटनास्थल पर थी आज सवेरे देवनारायण दास ने स्थानीय वीडियो को फोन किया है आज रविवार है इसके बावजूद भी वहां लोगों को भेजा जाएगा तो बहुत भी वहां जाएंगे उन्होंने कहा की स्थिति काफी भयावह है और सभी आतंकित थे लेकिन वहां के लोगों को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page