अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से हुआ कार्यक्रम का आयोजन दो किताबों का हुआ विमोचन:
1 min read

आसनसोल :अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर दो किताबों का विमोचन हुआ पहली किताब डॉ अब्दुल हलीम की फसील ए लब्ज़ तथा दूसरी किताब डॉक्टर रेशमा खातून की नक्श ओ अक्स थी । इस मौके पर आसनसोल ही नहीं बल्कि रानीगंज सहित आसपास के क्षेत्र से भी उर्दू से संबंधित बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे इन्होंने उर्दू के प्रचार प्रसार के लिए अपनी बातें सामने रखीं उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से दो किताबों का विमोचन हुआ इसी तरह से और भी लोगों को आगे आना चाहिए और अपनी भावनाओं को किताबों की शक्ल में प्रकाशित करना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उर्दू अदब के साथ जुड़ सके जिससे कि उर्दू का और प्रचार-प्रसार हो । इस मौके पर यहां वजिहुद्दीन जमाल इम्तियाज अहमद अंसारी खालिक अदीब रिजवान अहमद सहित तमाम बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे












