shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा की तरफ से कुल्टी बोरो कार्यालय को सौंपा गया ज्ञापन:

1 min read

कुल्टी भाजपा कुल्टी मंडल तीन की ओर से कुल्टी बोरो कार्यालय में कुल्टी विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले वार्डो की बुनियादी समस्याओं को लेकर लिखित याचिका देने के साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया गया। भाजपा द्वारा कुल्टी विधानसभा के अंतर्गत 28 वार्ड में पीने के पानी की समस्या, साफ सफ़ाई सही ढंग से नहीं होना, डेंगू जैसी भयानक बीमारी से कुल्टी के विभिन्न वार्डो में जागरूकता कार्यों की प्रगति को लेकर सवाल पुछे गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने टीएमसी पर और अपने लोगों को घर देने का आरोप लगाया। इसके अलावा राशनकार्ड के साथ आधार कार्ड का लिंक होने के बावजूद भी राशन नहीं मिलना, निगम की ओर से लगे स्ट्रीट लाइट ख़राब रहना और सबसे अहम मुद्दा कुल्टी के विभिन्न वार्डो में पीने के पानी का किल्लत की समस्या को भी उठाया। साथ ही निगम के नियमानुसार रुपये जमा किये जाने के बाद भी आज भी पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम को नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय से शांति पूर्ण विरोध जुलूस के माध्यम से कुल्टी बोरो कार्यालय तक किया गया। बोरो कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही भाजपा नेताओं ने अपना वक्तब्य रखा। कार्यक्रम का संचालन कुल्टी विधानसभा के युवा नेता टिंकु वर्मा ने किया। इनका कहना था कि कुल्टी बोरो की ओर से जनता को नागरिक सुविधाएं नहीं मिल रहा है इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व देते हुए कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ अजय पोद्दार आसनसोल नगर निगम तथा कुल्टी बोरो कार्यालय को आड़े हाथों लिया। इनके अलावा आसनसोल संगठननिक जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, जिला सचिव केशव पोद्दार, प्रदेश भाजपा के नेता सह समाज सेवी कृष्णेंदु मुख़र्जी, प्रदेश के नेता विवेकानंद भट्टाचार्य, कुल्टी मंडल 3 के अध्यक्ष अमर प्रसाद, कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष मनमोहन राय, कुल्टी मंडल 1 के अध्यक्ष संजू घोष, अमित घोष, कुल्टी मंडल 4 के महासचिव अनिमेष माझी, उपाध्यक्ष काजल दास, कुल्टी मंडल 3 के महासचिव हेमंत माझी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रूपा दास, सचिव संजीत दास,उपाध्यक्ष मलय घोष, कुल्टी विधानसभा युवा मोर्चा कॉन्वेनर बिकी प्रसाद, संजीत यादव, दिलीप गुप्ता, कुल्टी मंडल 4 के एसी मोर्चा अध्यक्ष भीम हाँड़ी, निर्मल माझी, कुल्टी मंडल 4 के उपाध्यक्ष सोमेन चक्रवर्ती,सूरज केवट के साथ साथ भारी सँख्या में कुल्टी संगठननिक मंडल के चारों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुल्टी बोरो कार्यालय के 8,9,10 में भाजपा कुल्टी मंडल की ओर से सात प्रतिनिधि मंडल के दल ने कुल्टी विधानसभा के युवा नेता टिंकु वर्मा के नेतृत्व में आसनसोल बोरो कार्यालय में उपस्थित आसनसोल नगर निगम की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा को लिखित रूप से ज्ञापन सौपा । एयएमआईसी इंद्राणी मिश्रा से एक शांति पूर्ण परिवेश में कुल्टी के भाजपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यो ने मुलाकात कर समस्याओं को रखा। श्रीमती मिश्रा ने अस्वाशन दिया आप की जितने भी मुद्दे है उन्हें हम सामाधन करने की कोशिश करेंगे। उनके साथ 8,9,10 के सभी बोरो चैयरमेन, इंजीनियर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page