भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने फिर लगाया तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप:
1 min read
पांडवेश्वर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने एक बार फिर पांडवेश्वर इलाके में तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि पांडेश्वर में तृणमूल कांग्रेस द्वारा विजय जुलूस निकाला गया था उन्होंने आरोप लगाया कि उसे क्षेत्र के कोयला माफिया लोहा माफिया जैसे असामाजिक तत्वों के सहारे तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रत्याशी के बेटे का हाथ तोड़ दिया गया उन्होंने साफ कहा कि जिस तरह से पांडेश्वर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस गुंडई कर रही है वह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा और वहां पर कानून का राज लागू करना होगा ना की सत्ता पक्ष का कानून चलेगा












